मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती (MPESB) 2025: 10758 पदों के लिए आवेदन शुरू जानें भर्ती प्रक्रिया, वेतन, पात्रता

मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती 2025: नोटिफिकेशन जारी। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल ने 10758 पदों पर भर्ती निकाली हैं। जो भी उम्मीदवार शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे थे उनका इंतजार खत्म। उम्मीदवार 28 जनवरी 2025 से 11 फरवरी 2025 तक इन रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले जानते है भर्ती चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, पात्रता, कार्य, वेतन, आवेदन शुल्क आदि। MPESB Middle School Teachers Recruitment 2025 And MPESB Primary School Teachers Recruitment 2025 Online Form Start:

Notification – MPPEB Recruitment 2025

Post Names MP Middle  & Primary School Teacher
Department Madhya Pradesh Employee Selection Board (MPESB)
Number of vacancies10758
Recruitment TypeOnline Exam
Exam FeesRs 500 for GEN And Rs. 250 for SC/ST/OBC/EWS/PWD
Application ModeOnline
Application Open28 January 2025
Official Website(MPESB)

MPESB टीचर भर्ती 2025: आयु सीमा

एमपीईएसबी मिडिल स्कूल शिक्षक भर्ती और एमपीईएसबी प्राथमिक स्कूल शिक्षक भर्ती के लिए आयु सीमा न्यूनतम उम्र 21 वर्ष अधिकतम उम्र 40 वर्ष रखी गयी है। निम्न वर्गों एवं विभागों के स्तर से आयु में छूट भी दी गई है। न्यूनतम एवं अधिकतम आयु की गणना दिनांक 1.1. 2024 के आधार पर की जाएगी। आरक्षण और आयु सीमा संबंधी छूट भी केवल मध्य प्रदेश के मूल स्थानीय निवासियों को ही दी जाएगी।

अतिथि शिक्षक जिनके द्वारा न्यूनतम तीन शैक्षणिक सत्रों में एवं न्यूनतम 200 दिवस मध्यप्रदेश के शासकीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षक के रूप में अध्यापन कार्य किए जाने पर उनकी न्यूनतम एवं अधिकतम आयु निम्न बिंदुओं के आधार पर मापी जाएगी :

अनारक्षित वर्ग (UR) : पुरुष आवेदक की न्यूनतम उम्र 40 वर्ष और अधिकतम उम्र 49 वर्ष।

अनारक्षित वर्ग (UR) : मध्य प्रदेश की मूल स्थानीय निवासी महिला आवेदकों के लिए न्यूनतम उम्र 45 वर्ष और अधिकतम उम्र 54 वर्ष।

मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग(UR), अनुसूचित जाति(SC), अनुसूचित जनजाति(ST) अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) पुरुष एवं महिला आवेदकों के लिए न्यूनतम उम्र 45 वर्ष और अधिकतम उम्र 54 वर्ष।

मध्य प्रदेश के मूल स्थानीय निवासी दिव्यांगजन (PWD) आवेदकों के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष अधिकतम उम्र 54 वर्ष।

MPESB शिक्षक भर्ती 2025: चयन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश मिडिल एवं प्राथमिक शिक्षक भर्ती में चयन होने के लिए पहले तो आपको MP TET के पेपर में उत्तीर्ण होना होगा। इसके बाद फिर आप MPESB का मुख्य पेपर देने के लिए पात्र होंगे। MPESB का मुख्य पेपर आपका 100 प्रसनों का होगा जिसमें प्रत्येक प्रसन्न 1 अंक का होगा।

इस पेपर के हो जाने के बाद मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिसमें अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी उम्मीदवारों के नाम सूची में सबसे ऊपर होंगे। अगर उम्मीदवार इस प्रक्रिया में भी सफलता प्राप्त कर लेता है तो इसके बाद उसको दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। जिसमें अगर उम्मीदवार का एक भी दस्तावेज गलत पाया जाता है तो उसकी नियुक्ति स्थाई रूप से निरस्त कर दी जाएगी। वहीं अगर उम्मीदवार के सभी दस्तावेज सही होते है तो उसका अंतिम चरण में मेडिकल टेस्ट करवाया जाएगा। और मेडिकल टेस्ट पूर्ण हो जाने के बाद उम्मीदवार अंतिम रूप से मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती 2025 में सफलतापूर्वक चयन हो जाएगा।

MPESB शिक्षक भर्ती 2025: पद नाम/पद संख्या

पद नामपद संख्या
मिडिल स्कूल शिक्षक (विषय)7929
मिडिल स्कूल शिक्षक (खेल)338
मिडिल स्कूल शिक्षक (संगीत गायन/वादन)392
प्राथमिक विद्यालय शिक्षक (संगीत गायन/वादन)452
प्राथमिक विद्यालय शिक्षक (खेल)1377
प्राथमिक विद्यालय शिक्षक (संगीत नृत्य)270

MPESB शिक्षक भर्ती 2025 : पात्रता मापदंड

एमपीईएसबी मिडिल स्कूल शिक्षक भर्ती 2025 और एमपीईएसबी प्राथमिक स्कूल शिक्षक भर्ती 2025: निम्न पदों पर आवेदन करने के लिए एमपी टेट (MP TET) परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है जिन लोगों ने MP TET परीक्षा में उत्तीर्ण किए है केवल वही उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन कर सकते है। साथ ही आवेदक के पास 10+2 इंटरमीडिएट 50% अंकों के साथ 1 वर्षीय बी.एड स्नातक होना भी अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़े।

MPESB शिक्षक भर्ती 2025: वेतमान

मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग एवं मध्य प्रदेश शासन जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक शिक्षक (खेल) प्राथमिक शिक्षक (संगीत एवं गायन वादन) प्राथमिक शिक्षक (विषय) की न्यूनतम वेतन 32800 + महंगाई भत्ता होगी। इसी प्रकार मिडिल स्कूल टीचर खेल,संगीत और गायन वादन एवं विषय की न्यूनतम वेतन 25300 + महंगाई भत्ता होगी।

MPESB शिक्षक भर्ती 2025: ऑनलाइन आवेदन करें

MPESB (एमपीईएसबी) मिडिल स्कूल शिक्षक भर्ती और एमपीईएसबी प्राथमिक स्कूल शिक्षक भर्ती आवेदन करने के लिए निम्न बिंदुओं का पालन करें:

  • मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती 2025 की लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर फॉर्म पर जाए और रजिस्टर करें
  • आवेदन पत्र में अपनी सभी जरूरी जानकारी ध्यान से भरें
  • सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना फोटो और अपने हस्ताक्षर अपलोड करें
  • इसके बाद फिर शुल्क का भुगतान करें
  • अंत में एक बार अपनी सभी जानकारी को जांचे और इसके बाद आवेदन पत्र को जमा कर दें। और उसकी एक कॉपी अपने पास रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट(MPESB)

इंडिया पोस्ट ऑफिस जीडीएस भर्ती 2025: 35000+ पद, रिक्तियां, पात्रता, ऑनलाइन आवेदन करें

Leave a Comment