एस शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म गेम चेंजर ने पहले दिन में ₹51 करोड़ से अधिक की ताबड़तोड़ कमाई की। इसके बाद मूवी में लगातार गिरावट देखने को मिली। हालाँकि,पोंगल और मकर संक्रांति की छुट्टी का फिल्म को फायदा मिला और पांचवें दिन इसकी कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला। गेम चेंजर ने अपने पहले दिन ₹51 करोड़, दूसरे दिन ₹21.6 करोड़, तीसरे दिन ₹15.9 करोड़ और चौथे दिन ₹7.65 करोड़ कमाए
गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5: नवीनतम अनुमानों के मुताबिक फिल्म ने पांचवें दिन 14 जनवरी को गेम चेंजर ने भारत में 10.19 करोड़ रुपये कमाए। भाषा के हिसाब से कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने तेलुगु भाषा में ₹6.3 करोड़, हिंदी में ₹2.94 करोड़ और तमिल भाषा में ₹0.95 करोड़ कमाए।
गेम चेंजर टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: राम चरण की फिल्म गेम चेंजर ने भारत में ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, फिल्म ने अपने पहले मंगलवार को लगभग 10.19 करोड़ रुपये कमाए। जिससे फिल्म की कुल कमाई यानी की टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 106.34 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
Game Changer Box Office Collection Day | Collection |
Game Changer Box Office Collection Day 1 | Rs 51 Crore approx. |
Game Changer Box Office Collection Day 2 | Rs 21.6 Crore approx. |
Game Changer Box Office Collection Day 3 | Rs 15.9 Crore approx. |
Game Changer Box Office Collection Day 4 | Rs 7.65 Crore approx. |
Game Changer Box Office Collection Day 5 | Rs 10.19 Crore approx. |
Game Changer Box Office Collection (Total) | Rs 106.34 Crore approx. |
निष्कर्ष
राम चरण और कियारा आडवाणी की मूवी गेम चेंजर के लिए 2025 की शुरुआत धमाकेदार रही, मूवी ने गिरावट के बाद अपने पांचवे दिन अच्छा उछाल देखा और मंगलवार को ₹10.19 करोड़ रुपए की कमाई की। इसी के साथ मूवी ने ₹100 करोड़ पार कर टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹106.34 करोड़ पहुंच गया।